गर्भावस्था के दौरान अखरोट का उपयोग कैसे करें?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 16:09

प्रेगनेंट महिला रोज लगभग 30 ग्राम तक अखरोट खा सकती है। ये एक तिहाई कप या 10 साबुत अखरोट जितना है। अगर आप इससे अधिक मात्रा में अखरोट खाती हैं तो वजन बढ़ने और पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

प्रेग्नेंसी में अखरोट के फायदे

1. प्रेग्नेंसी के दौरान आपके और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी होता है कि आप तनाव से दूर रहें। अखरोट में मौजूद मेलाटोनिन तत्व आपको स्ट्रेस से दूर रखता है। इतना ही नहीं, ये अच्छी नींद लेने में भी मदद करता है।

2. इसमें विटामिन बी-कॉम्पलेक्स, कॉपर और राईबोफ्लेविन भी मौजूद होते हैं, जो भ्रूण के विकास में काफी मददगार साबित होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-ई आपकी बॉडी में सेल्स के विकास में मदद करते हैं।

3. अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और प्रोटीन से भरपूर होता है। जो कॉलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ बच्चे की आंखों और दिमाग के विकास के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

4. अखरोट में मौजूद मैंगनीज़ आपके बच्चे की हड्डियों को मज़बूत बनाने का काम करता है। एक अखरोट शरीर में करीब आधे दिन के मैंगनीज़ की पूर्ति कर सकता है।

5. साथ ही अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी अच्छी होती है, जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत तो बनाती ही है, साथ ही बच्चे को भी बीमारियों से बचाती हैं। इसलिए अखरोट को हमेशा इसकी ब्राउन स्किन के साथ ही खाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info